पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Allahabad University Student Angry Police Inspection Roadblock

हॉस्टलों में पुलिस की छापेमारी से गुस्साएं छात्रों ने किया चक्काजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: विश्वविद्यालय के सामने रोड पर चक्काजाम करते छात्र।
इलाहाबाद. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बुधवार को केपीयूसी हॉस्टल के पास चक्काजाम कर दिया। छात्र यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में रात में की जाने वाली पुलिस की छापेमारी का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि छापेमारी के नाम पर पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। चक्काजाम की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से बात की। काफी मशक्कत के बाद छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया।
बताते चलें कि, पिछले लगभग एक सप्ताह से एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर य के यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में छापेमारी की जा रही है। यहां चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के साथ ही पिछले एक सप्ताह के अंदर फायरिंग और बमबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए पुलिस ने हॉस्टलों में छापेमारी कर अराजक तत्वों को पकड़ने का अभियान चला रखा है।

मंगलवार की रात भी पुलिस ने केपीयूसी सहित कई दूसरे हॉस्टलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ छात्र नेताओं को झड़प के बाद हिरासत में ले लिया था। इससे छात्र नाराज थे। बुधवार को दोपहर में लगभग बारह बजे सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। यूनिवर्सिटी से गुजरने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। कुछ छात्र चीफ प्रॉक्टर के कार्यालय में भी पहुंच गए। जहां छात्रों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस परिसर में पहुंच गई।
आगे पढ़िए पुलिस ने कहा नहीं रुकेगी छापेमारी...