पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bank Robbery Gang Arrested Crime Branch Allahabad Latest News

500 अपराधियों का डाटा खंगालने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बैंक डकैत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: पुलिस गिरफ्त में बैंक डकैती के आरोपी।
इलाहाबाद. क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद शनिवार को तीन शातिर बैंक डकैतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गंगापार इलाके में हुई दो बैंक डकैतियों में इनकी तलाश थी। लगभग 500 अपराधियों के डाटा खंगालने और 40 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेने के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है।

27 जून 2014 को उतरांव स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक की मुगरसन शाखा से डकैतों ने दिन-दहाड़े 9 लाख लूटे थे। इसी प्रकार 7 जुलाई को इसी बैंक की थरवई क्षेत्र की गारापुर शाखा को डकैतों ने निशाना बनाया। यहां से भी डकैतों ने लगभग आठ लाख रुपए लूट लिए थे।
सर्विलांस के जरिए नजर रख रही थी क्राइम ब्रांच
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि, बैंक डकैतों को पकड़ने के लिए एसपी क्राइम अरूण कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। यह टीम लगभग 500 अपराधियों के डाटा खंगाल रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर 40 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया था। इससे डकैतों का सुराग मिला।
डकैतों की सूचना पर पहुंची तो हुई मुठभेड़
क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को डकैतों की सूचना पर सरायइनायत क्षेत्र सैफुद्दीनपुर में पहुंची। यहां एक चाय की दुकान के पास पल्सर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया। हालांकि रुकने की बजाय तीनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। यह देख पुलिस सकते में आ गई। हालांकि मोर्चा संभालते हुए पुलिस ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को दबोच लिया।
आगे पढ़िए शार्प शूटर और प्रोफेशनल अपराधी हैं तीनों...