इलाहाबाद. यहां कई इलाकों में पार्टी के कार्यकर्ताओं की मनमानी देखने को मिली। शहर के एंट्री प्वाइंट से लेकर जगह-जगह लगे नेविगेशन बोर्ड के ऊपर बैनर लगे हुए हैं। इस वजह से बाहर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्हें गाड़ी रोक-रोक कर लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है।
ट्रैफिक पुलिस को देना पड़ता है पैसा
एक ट्रक ड्राइवर राजेश ने बताया कि वो इस शहर में नया है। रास्ता पता नहीं है। जब नेविगेशन बोर्ड पर नजर डाली तो देखा कि वहां बैनर लगा हुआ है। ऐसे में ट्रक रोककर लोगों से रास्ता पूछना पड़ा। इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस से रास्ता पूछने से पहले उन्हें पैसा देना पड़ता है।
माघ मेले के बोर्ड पर भी कब्जा
नैनी क्षेत्र में पुलिस चौकी के ऊपर माघ मेले का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन उस पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैनर लगा दिया है। इस वजह से साधु-संतों और माघ मेला आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समस्या होती है।
क्या कहते हैं नगर आयुक्त?
- नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि अगर नेविगेशन बोर्ड पर बैनर लगा है तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। बैनरों को तत्काल उतार देना चाहिए।
- हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी कहा कि ये PWD का मामला है, इसलिए वो ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...