फोटो: भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम पेश करती लड़कियां।
इलाहाबाद. शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 107वीं जयंती मनाई गई। शहर में इस मौके पर देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनका आयोजन अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के बैनर तले हुआ। इस अवसर पर लोगों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहीं, स्कूली बच्चों ने उनपर आधारित कई कार्यक्रम पेश किए। डीएम पी. गुरु प्रसाद, सीडीओ अटल राय और सेना के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बताते चलें कि सरदार भगत सिंह का नाम अमर शहीदों में सबसे प्रमुख रूप से लिया जाता है। उनका जन्म 27 सितंबर 1907 को पंजाब के जिला लायलपुर में बंगा गांव (जो अभी पाकिस्तान में है) के एक देशभक्त सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और मां का नाम विद्यावती कौर था।
साल 1923 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें
विवाह बंधन में बांधने की तैयारियां होने लगी, तो वह लाहौर से भागकर कानपुर आ गए। फिर देश की आजादी के संघर्ष में ऐसे रमें कि पूरा जीवन ही समर्पित कर दिया। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया, वह युवकों के लिए हमेशा ही एक बहुत बड़ा आदर्श बना रहेगा।
आगे देखिए, भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें...