पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bitch Feeding Breast Baby Goat Daily In Allahabad

VIDEO: इस कुतिया को है बकरी के बच्‍चे से प्रेम, रोज आकर पिलाती है दूध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. इंसान हो या जानवर, हर मां को बच्चों से प्‍यार होता है फिर चाहे वो बच्‍चा अपना हो या पराया। इसका ताजा उदाहरण इलाहाबाद के नैनी स्‍थित लवायन गांव में देखने को मिला। यहां हर रोज एक कुतिया एक बकरी के बच्‍चे को अपना दूध पिलाती है, इस गांव के लोग यह दृश्‍य रोज देखते हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि यह बकरी का बच्चा एक दिन अपने मां से भटक गया था और भूख से व्‍याकुल था। ऐसे में वह भटकते हुए कुतिया के पास जा पहुंचा। उसी समय कुतिया अपने बच्चों को दूध पिलाकर खड़ी हुई थी। इसी दौरान बकरी का बच्‍चा उसके थन में मुंह लगा दिया और कुतिया आराम से खड़े होकर उसे दूध पिलाने लगी।
इसके बाद बकरी का बच्‍चा ऐसे दूध पीने लगा, मानो वह उसकी ही मां हो। यह देखते ही लोग हैरान हो गए और वहां लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, कुछ देर बाद जब बकरी का बच्‍चा दूध पीकर हट गया तो कुतिया वहां से चली गई। वहां मौजूद स्‍थानीय लोगों का कहना है कि उन्‍होंने ऐसा नजारा इसके पहले कभी नहीं देखा था, लेकिन अब यह कुतिया रोजाना उसे दूध पिलाती है।
आगे पढ़िए, यूपी के चंदौली में भी एक बिल्‍ली के बच्चे को दूध पिलाती मिली थी कुतिया