इलाहाबाद. यहां के 19 ब्लॉकों में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ। वोटिंग सुबह 11 से 3 बजे तक हुई। इसके बाद काउंटिंग शुरू हुई। कुछ ब्लॉक में नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वहीं, प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
इन ब्लॉक के आ गए नतीजे
- करछना से सपा के विजय राज सिंह 109 वोट से जीते। बसपा के रावेंद्र सिंह को 7 वोट ही मिला।
- चाका ब्लॉक में वंदना यादव 102 वोटों से विजयी हुईं।
- जसरा ब्लॉक से निर्दलीय कैंडिडेट राधा देवी ने सपा की स्नेहलता को 10 वोट से हराया।
- बहरिया ब्लॉक में चंद्रजीत 12 वोट से विजयी हुए।
- मऊ ब्लॉक में सपा कैंडिडेट शिवाकांत बलुआ 9 वोट से विजयी।
- मांडा ब्लॉक से सपा कैंडिडेट सरोजा देवी यादव ने 64 वोट से जीत हासिल की।
प्रतीकात्मक तस्वीर।