पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार गई लेकिन दबंगई नहीं, पूर्व मंत्री पर लगा छेड़खानी का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. मायावती की सरकार भले ही चली गई हो, लेकिन उनकी सरकार में जेल मंत्री रहे हीरामणि की दबंगई अभी ख़त्म नहीं हुई है। उन पर एक महिला से छेड़खानी करने का संगीन आरोप है। यह महिला मलाकराज मोहल्ला स्थित स्वतंत्र बालिका विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है।
उसका कहना है कि मायावती सरकार के पूर्व कारागार मंत्री रहे हीरामणि पटेल इस स्कूल में प्रबंधक हैं। उन्होंने 14 जनवरी को फ़ाइल देखने के बहाने स्कूल बुलाया और वहां हाथ पकड़ कर छेड़खानी की। शोर-शराबा और हाथापाई करने के बाद किसी तरह वह पूर्व मंत्री से जान बचा कर निकल भागी।
महिला का कहना है कि घटना के बाद से ही पूर्व मंत्री की ओर से उसे लगातार धमकी दी जा रही हैं। वहीं, इस महिला ने अपने साथ हुई इस शर्मनाक घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इस पर पुलिस का कहना है कि अब वह मामले की जांच कर रही है।
आगे पढ़े इस आरोप पर जेल मंत्री रहे हीरामणि ने क्या कहा...