पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bus Accident In Allahabad Passanger Seriously Injured Allahabad Uttar Pradesh

बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, तीन लोग गंभीर रूप घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. करछना थाना क्षेत्र स्थित लक्षीपुर के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में एक मिनी बस पलट गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
करछना के भगनपुर से एक मिनी बस सवारियों को लेकर इलाहाबाद आ रही थी। सुबह लगभग आठ बजे लक्षीपुर पावर हाउस के समीप एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस एक खेत में पलटी, जिसमें पानी भरा था। हालांकि, घटना में भगनपुर के रहने वाले कालाल, रमेश और महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, आधा दर्जन अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आईं। खेतों में काम कर रहे लोग घटना के बाद भागते हुए मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
फोटो: पलटी हुई बस।