कारोबारियों ने घंटाघर के पास सड़क पर झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान (तस्वीर में)
इलाहाबाद. चौक घंटाघर के कारोबारियों ने रविवार को सड़कों पर झाड़ू चलाओ अभियान चलाया। वह खुद की शहर को साफ रखने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे लोग जागरुक हों और दूसरों के साथ मिलकर इस तरह से रिहायशी इलाकों को स्वच्छ रखें। अभियान में व्यापार मंडल के अध्यक्ष हवलदार विजय अरोड़ा और दर्जनों पदाधिकारी भी शामिल हुए।
चौक के घंटाघर से फलमंडी तक सफाई अभियान में चला रहे कारोबारियों ने किसी पार्टी या नेता से जुड़े होने से इनकार कर दिया। कारोबारियों का कहना था कि उनका मकसद है कि लोग खुद ही अपने आसपास साफ सफाई के प्रति जागरुक हों। हालांकि कि साफ सफाई नहीं होने के लेकर कारोबारियों ने किसी पर निशान नहीं साधा। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर भी कुछ नहीं कहा है।
आगे देखिए, इलाहाबाद के चौक पर कारोबारियों के झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाने की अन्य तस्वीरें...