पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Contractor Theft In Picture Hall For Deposit Lone Saharanpur Uttar Pradesh

सहारनपुर: ठेकेदार ने कर्ज चुकाने के लिए सिनेमा हाल से की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर. कोतवाली पुलिस ने एलएक्स सिनेमा में चोरी के मामले का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने नीटू और उत्तम को गिरफ्तार कर उससे एक लाख 87 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। नगर कोतवाल परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि नीटू कुछ समय पहले एलएक्स सिनेमा में पार्किंग ठेकेदार था। किन्हीं कारणों से उससे पार्किंग का ठेका वापस ले लिया गया था। बेरोजगारी और माली हालत खराब होने की वजह से उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, नीटू ठेका छूटने के बाद बेरोजगार हो गया था। ठेकेदारी में अपना लाखों रुपए का कर्ज चुकता करने के लिए उसने उसी सिनेमाघर से लाखों रुपए की नकदी साफ कर दी। इसमें वह पार्किंग ठेकेदारी करता था। चोरी की वारदात का किसी को पता न चले, इसके लिए उसने सिनेमाघर परिसर में लगे सभी सीसी टीवी कैमरों को भी उखाड़ लिया। इसके बावजूद वह पुलिस की नजर से नहीं बच सका और सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
दबाव के चलते उठाया कदम
बढ़ते दबाव के चलते नीटू ने एलएक्स सिनेमा के कैश पर हाथ साफ करने का मन बनाया। योजना तैयार कर छह दिसंबर की रात शहर के बीचो-बीच स्थित घंटाघर के पास बने सिनेमाघर के बंद पड़े कार्यालय से लाखों रुपए की नकदी साफ कर दी।
नहर में फेंक दिए थे कैमरे
चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ लिया और अलमारी खोल कैश और कागजात चोरी कर लिए। आरोपी ने कैश अपने पास रख लिया और एलएलक्स सिनेमा से निकाले गए सीसीटीवी कैमरे और कागजात खतौली की गंगनहर में फेंक दिए। एक कैमरे को नीटू उतारना भूल गया और इसी कैमरे में उसकी चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। कैमरे की फुटेज के बलबूते पुलिस उस तक पहुंच गई और चोरी की रकम समेत दबोच लिया।
फोटो: आरोपी और नकदी के साथ पुलिस।