पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Court Issued Non Bailable Warrant Against Ex Minister Allahabad

इलाहाबाद: पूर्व मंत्री के पेशी पर नहीं आने पर कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. मायावती की सरकार में सूबे के कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के एक मामले में पेश नहीं होने पर इलाहाबाद की कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इलाहाबाद एसएसपी दीपक कुमार को आदेश दिया है कि नंदी को 16 फरवरी बुधवार को पेश करें। नंदी के खिलाफ पहले ही कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है।

बसपा सरकार में मंत्री रहे नंदी पर हमला हुआ था। उसका मुकदमा चल रहा है। इसमें नंदी को गवाही देनी है, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंच रहे हैं। इस वजह से कोर्ट की कार्रवाई में व्यवधान आ रहा है। नंदी की ओर से कोर्ट में नहीं आने और आगे की तारीख मांगने पर कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया। नंदी के खिलाफ पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी है। लिहाजा विशेष जस्टिस एपी सिंह ने एसएसपी को आदेश दिया कि वह नंदी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें। नंदी की गवाही 16 फरवरी को रखी गई है।