पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dalit Girl Muder After Gangrape Allhabad Latest Crime News

दबंगों ने दलित युवती के साथ किया गैंगरेप, फिर जहर देकर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर छत्तू का पूरा गांव में शुक्रवार की रात कुछ दबंगों ने एक दलित युवती की गैंगरेप के बाद जहर देकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए हंगामा किया। इसके बाद शनिवार दोपहर बाद गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
रामनगर छत्तू का पूरा निवासी 16 वर्षिय विमला (काल्पनिक नाम) शुक्रवार की रात अपने घर पर थी। उसके पिता कई साल से बीमार चल रहे हैं। इसलिए मां उनकी देखरेख के लिए अस्पताल गई थी। घर में विमला के साथ उसकी एक छोटी बहन और तीन भाई भी थे। रात लगभग साढ़े बारह बजे विमला की छोटी बहन ने देखा कि उसके घर से कुछ युवक निकलकर बाहर जा रहे हैं। घर का दरवाजा खुला था। इसलिए वह चुपचाप बिस्तर से उठी और दरवाजे के पास पहुंच गई।
कराहने की आवाज पर पहुंची छोटी बहन
युवकों के जाने के बाद वह अपने कमरे में लौट रही थी। इसी दौरान उसे विमला के कराहने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर कमरे में पहुंची तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी। पड़ोसियों की मदद से विमला को रामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
हंगामे के बाद दर्ज हुई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
इस बीच विमला की मां और पिता भी अस्पताल पहुंच गए। उनका आरोप है कि, गांव के ही आजाद और उसके चार अन्य दोस्तों ने विमला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद में उसे जहर देकर भाग निकले। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घर वाले शव अस्पताल से ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। दोपहर बाद विमला की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
क्या कहते हैं एसपी
एसपी आरए विजय गौतम ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जाएगी। मामले की जांच सीओ मेजा को सौंप दी गई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।