पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

UP के खेतों में जल्द दिखेगा विदेशी फ्रूट, जानें क्या है खासियत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद/कौशांबी. कौशांबी में जल्द ही ड्रैगन फ्रूट यानी पिथाया की फसल लहलहाएगी। जिला प्रशासन और उद्यान विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। कोलकाता से इसके पौधे भी मंगा लिए गए हैं।
क्या है ड्रैगन फ्रूट ?

- कैक्टस की तरह निकलने वाला फूल तीन हफ्तों में ड्रैगन फ्रूट में बदल जाता है।
- ड्रैगन फ्रूट लाल, गुलाबी और पीले रंग का होता है। इसका इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जाता है।
- ये साउथ अमेरिका, मैक्सिको, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और चीन के अलावा भी कुछ देशों में पाया जाता है।
किस-किस बीमारी में है कारगर

- ड्रैगन फ्रूट खाने से नहीं बढ़ता है शुगर
- कोलेस्ट्रॉल पर करता है कंट्रोल
- प्रोटीन और वसा की मात्रा होती है ज्यादा
- गठिया रोग में भी है लाभदायक
- दिल से संबंधित बीमारियों से बचाता है।
किसानों को होगा फायदा
- इस खेती के जरिए किसानों को कम लागत में ज्यादा इजाफा होगा।
- इसकी खेती के लिए किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- जल्द ही किसान अपने खेतों में ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाएंगे। इसके लिए 50 रुपए में पौधा खरीदना होगा।
- उसके फल की बिक्री हजारों रुपए में होगी।
250 रुपए में बिकेगा ड्रैगन फ्रूट
- इस फल की बाजार में कीमत 250 रुपए है।
- इसके फल को जैम, जैली और आइसक्रीम में इस्तेमाल किया जाता है।
पानी के अभाव में सूख जाती हैं यहां की फसलें
- ग्राउंडवॉटर लेवल घटने की वजह से कौशांबी के छह विकास खंड क्षेत्र को केंद्र सरकार ने डार्क जोन घोषित किया है।
- पानी के अभाव में यहां किसानों की फसलें सूख जाती हैं।
- किसानों ने इसकी शिकायत पूर्व डीएम अखंड प्रताप सिंह से की थी।
- इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती कराने का फैसला लिया।
- इसके लिए प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए गए।
ड्रैगन फ्रूट की खेती में लगता है कम पानी
- प्रभारी डीएचओ मेवाराम ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है।
- बलुई दोमट मिट्टी में इसके पौधे जल्द फल देने लगते हैं।
- खेती में पानी की कम आवश्यकता होती है।
- किसान आसानी से ड्रैगन फ्रूट की खेती कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटो...
खबरें और भी हैं...