पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Durga Puja Pandal Icecream Stick Navratri Allahabad Latest News

यहां आइसक्रीम स्टिक से बने पंडाल में दूर्गा मां की होगी पूजा, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आइसक्रीम स्टिक से बना दुर्गा पूजा पंडाल।
इलाहाबाद. नवरात्रि के दौरान शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। दरभंगा कॉलोनी में इस बार मां दुर्गा का पंडाल कुछ अलग अंदाज में बनाया जा रहा है। ऐसे में कारीगर आइसक्रीम स्टिक से पंडाल बना रहे हैं। इसके बाहर और अंदर की खूबसूरती का खास ख्याल रखा जा रहा है।
दरभंगा कॉलोनी में पंडाल बनाने का काम करीब छह महीने पहले शुरू हो गया था। पंडाल के काम-काज देख रहे संजीव ने बताया कि इसकी डिजाइनिंग पश्चिम बंगाल के एक्सपर्ट से कराई गई है। पंडाल को भव्य रूप देने के लिए बंगाली और राजस्थानी स्टाइल में सजावट की जा रही है। साथ ही इसमें रंगीन लाइटें भी लगाई जाएंगी।
पंडाल की सजावट के लिए पश्चिम बंगाल के 25 कारीगर कर रहे हैं। संजीव ने बताया कि अभी तक पंडाल को बनाने में करीब 5 लाख आइसक्रीम स्टिक का इस्तेमाल किया जा चुका है। बनने के बाद पंडाल की ऊंचाई लगभग 60 फीट, लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 25 फीट होगी। इसके साथ ही स्थापित होने वाली मूर्ति को भी यहीं बनाया गया है।
आगे देखिए, पूजा पंडाल की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...