पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Father Daughter Died From Eating Poisonous Substance Two In Critical Condition

कौशांबी: जहरीला पदार्थ खाने से पिता-बेटी की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद/कौशांबी. कौशांबी के महेवघाट थाना के अलवारा गांव में पत्नी से किसी बात पर झगड़ने के बाद पति शिव प्रसाद ने खुद तो जहरीला पदार्थ खाया ही साथ अपने तीन बच्चों को भी खिला दिया। थोड़ी देर में सभी की हालात बिगड़ी तो परिवारवालों को इस मामले की जानकारी हुई। ऐसे में अस्‍पताल जाने से पहले ही सीमा (7) की मौत जो गई।

आनन-फानन में परिजन सभी को जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान शिव प्रसाद (45) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, उसके दोनों बच्चों की हालत गंभीर बानी हुई है। डॉक्‍टरों की टीम द्वारा बच्‍चों का इलाज किया जा रहा है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद ने जहरीला पदार्थ समोसे में मिलाकर खुद खाया और बच्चों को भी खिलाया।

वहीं, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की जानकारी पाकर आलापुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक रतन कांत पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।