पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Film Taver Lines Boy Molestation Girl Allahabad Crime News

फिल्‍म ‘तेवर’ के तर्ज पर शोहदे ने किया युवती का पीछा, जानिए पूरी कहानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. जिस तरह से फिल्‍म ‘तेवर’ में गजेंद्र (मनोज वाजपेयी) को एक युवती राधिका (सोनाक्षी सिन्‍हा) को देखते ही प्‍यार हो जाता है और वह उसका पीछा करने लगता है, ठीक इसी प्रकार का मामला इलाहाबाद में सामने आया है। यहां के बहादुरगंज में एक शोहदे ने नाबालिग लड़की का पीछा करते-करते उसका जीना दूभर कर दिया। हालत यह हुई कि फिल्‍म की ही तरह पीड़िता के पिता को अपना घर छोड़कर कहीं दूर जाना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद उस युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और छेड़छाड़ करता रहा। ऐसे में तंग आकर युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मजे की बात यह है कि फिल्‍म ‘तेवर’ की ही तरह यहां भी पुलिस ने पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की। इसका फायदा उठाकर शोहदे वहां भी पहुंचकर और घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। अंत में थक-हारकर मजबूर पिता शुक्रवार को एसपी सिटी राजेश यादव के पास गुहार लगाने पहुंचे। फिलहाल एसपी सिटी ने आरोपी युवक के खिलाफ मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
युवक से तंग आकर छोड़ना पड़ा घर
दरियाबाद में रहने वाली पीड़ित लड़की नलकूप ऑपरेटर की बेटी है, जिसका काफी समय से युवक उसका पीछा कर रहा है। दरअसल, यह युवक कोई और नहीं बल्‍कि उनके पुराने मकान मालिक का बेटा है। पीड़ित युवती के पिता का आरोप है कि उसकी छेड़खानी की वजह से ही उन्‍हें बहादुरगंज का घर छोड़ना पड़ गया था। वह जब भी घर आता-जाता था उनकी बेटी पर भद्दे कमेंट और छेड़खानी करता था।
पुलिस की लापरवाही से बढ़ा आरोपी का हौसला
युवती के पिता ने इसकी शिकायत कई बार मकान मालिक से भी की, लेकिन उन्‍होंने भी कोई ध्‍यान नहीं दिया। ऐसे में उन्‍हें यह घर बदलकर दरियाबाद जाना पड़ा और वहीं किराए पर मकान लेकर रहने लगे। हालांकि, वह वहां भी पहुंच गया और आए दिन घर के बाहर टहलता रहता था। उसकी हरकत से परेशान होकर उन्होंने अपनी बेटी को घर के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
युवती का हाथ पकड़कर घर से निकाला बाहर
हद तो तब हो गई जब युवक ने एक दिन घर में घुस गया और उसका हाथ खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर वह उसे बाइक पर बैठाने की। हालांकि, जब उसने शोर मचाया तो युवक उसे धमकाते हुए फरार हो गए। युवक के परिवार वालों से शिकायत की गई तो वह उलटे उन्हें ही धमकाने लगे। एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपों की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे पढ़िए बीते साल सितंबर में शोहदे ने छेड़खानी का विरोध कर रहे लड़की के पिता को ही मार डाला