इलाहाबाद/प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ स्थित कंधई के रखड़ा बाजार में सोमवार को पुल के नीचे लटका एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताते चलें कि जब सोमवार दोपहर को आसपास के लोग कंधई के रखड़ा बाजार स्थित पुल के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान पुल से लटकता हुआ एक युवती का शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही वहां भीड़ लग गई है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुटी है।