पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Dead Body Found In Bushes Fear Rape Allahabad Latest News

झूंसी: झाड़ियों में मिला बच्‍ची का शव, रेप की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. झूंसी थाना क्षेत्र के बदरा गांव में एक युवती के साथ पड़ोस के ही युवकों ने गैंगरेप के बाद उसकी हत्‍या कर दी। रविवार की सुबह गेहूं की खेत में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्‍होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के साथ गैंगरेप की पुष्‍टि हो गई है।
मृतक युवती के पिता राम अवतार यादव का कहना है कि शनिवार की शाम उनकी बेटी अपनी के लिए दुकान पर तंबाकू लेने गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी। ऐसे में घर वालों को चिंता होने लगी और वे ढूंढने निकल गए। पूरी रात उन्‍होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्‍होंने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह पता चला कि उसका शव खेत में पड़ा हुआ है।
गिरफ्तार युवकों ने कबुल की गुनाह
एसएसपी के अनुसार, मृतिका के साथ गैंगरेप की पुष्‍टि हो गई है। मौके का जायजा लेने और पीड़ित परिजनों से पूछताछ करने के बाद दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए युवकों के नाम मुकेश और धर्मराज है। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना गुनाह काबुल कर लिया है। इन्‍होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे और खुद को बचाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
कक्षा तीन में पढ़ती थी मृतका
घरवालों के मुताबिक, मृतका अपनी चार बहनों में से तीसरे नंबर की थी और गांव के ही प्राथमिक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। घटना के बाद से उसके घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर, गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं, पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित कर छापेमारी कर रही है।
आगे देखिए खेत में पड़ी युवती की लाश और वहां लगी भीड़ की तस्‍वीरें...