पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Goods Train Connecting Engine Brake Failure Averted Major Accident Allahabad News

इलाहाबाद: मालगाड़ी से इंजन जोड़ने के दौरान ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. इलाहाबाद रेलवे जंक्‍शन स्‍टेशन यार्ड में रविवार को ट्रेन हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर जंक्‍शन से प्रयाग स्‍टेशन को जाने वाले रूट पर इंजन को मालगाड़ी से जोड़ने के लिए आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया और इंजन स्‍टॉपर को तोड़ता हुआ बैरियर से जा टकराया। हालांकि, उसकी गति धीमी होने के कारण रूक गया, अन्‍यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को ठीक स्थिति में लाया जा सका। मौके पर मौजूद एक व्‍यक्‍ति ने बताया कि इंजन की रफ्तार धीमी थी, यदि रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगों का यहां तक कहना था कि यदि तेज रफ्तार होती तो बैरियर तोड़कर इंजन कॉलोनी के घरों को भी नुकसान पहुंचा सकता था। एनसीआर के सीपीआरओ नवीन ने बताया कि तकनीकी कारणों से इंजन का ब्रेक फेल हो गया था। जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ज्‍यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है।
फाइल फोटो।