पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Inspector Car Stealing Thief Arrested Allahabad Crime News

शहर में चोर बेखौफ, दरोगा की कार चोरी करते एक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. शहर में चोर बेखौफ हो चुके हैं। वे किसी के घर चोरी करने और वाहन उठाने से नहीं कतराते। आम आदमी तो दूर, पुलिसकर्मियों की गाड़ी भी चोरी करने से नहीं हिचकते हैं। ताजा मामला इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने का है। रविवार की देर शाम एक चोर ने दरोगा की कार पर ही हाथ साफ करने वाला था, लेकिन गाड़ी र्स्‍टाट करते ही स्‍थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ गई और वह दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद कर्नलगंज थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार पुलिस लाइन में रहते हैं। उनकी कार आवास के बाहर खड़ी थी। रविवार देर शाम को वहां पहुंचा एक चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद कार स्टार्ट करने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ गई। ऐसे में लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर वहां तमाम पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। खबर पाकर कर्नलगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चोर को पकड़कर थाने ले आई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर संगम लाल मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया चोर राजापुर का रहने वाला है और उसका नाम रोमी है। वह कार और बाइक चुराने में माहिर है।
फाइल फोटो।