पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jewellery Thieves Lifted Millions From Two Jewelery Shops Case Filed Allahabad News

ज्वैलरी की दो दुकानों से चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. कोतवाली क्षेत्र स्थित महाजनी टोला में बीते रविवार की रात चोरों ने ज्वैलरी की दो दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों में लगे आधा दर्जन के करीब ताले काटकर चोर लाखों के आभूषण उठा ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बताते चलें, बादशाही मंडी निवासी हुसैन अली मलिक की महाजनी टोला में आभूषण बनाने की दुकान है। हुसैन दुकान में सोने के गहने तैयार कर दुकानों में सप्लाई करते हैं। रविवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। सुबह पड़ासी दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

ताला टूटने की जानकारी मिलते ही वह भागते हुए दुकान पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्‍होंने देखा कि दुकान के शटर और चैनल में लगे सात ताले कटे हुए थे। अंदर पहुंचने पर तिजोरी में रखे करीब चार लाख के सोने के जेवर गायब मिले। हुसैन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई।

इसी दौरान पड़ोस में चांदी के आभूषणों की सफाई करने और बेचने वाले राकेश वर्मा की दुकान में चोरी होने की जानकारी भी मिली। राकेश मालवीय नगर में रहते हैं। वह दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि करीब एक लाख के चांदी के जेवर गायब हैं। चोरों ने दुकान के दरवाजों में लगे सभी ताले काट दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।

फोटो: ज्‍वैलरी की दुकान में टूटा हुआ ताला।