पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Karnalganj Organically Police Negligence SSP And SHO Transfer Allahabad News

कर्नलगंज में बवाल: पुलिस ने बरती लापरवाही, हटाए गए एसएसपी और एसएचओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा मोहल्ले में सोमवार की देर शाम हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले दुकानों में हुई तोड़फोड़ के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में उपद्रवियों के बवाल में कई दुकानें और मकान आग के भेंट चढ़ गए। वहीं पथराव के दौरान कई लोग घायल हो गए। ऐसे में मामले की जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी और एसएसओ का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, इलाके में रह रहे छात्रों का पुलिस वैरिफिकेशन करने के लिए कहा गया है।
बताते चलें कि सोमवार देर शाम इलाहाबाद स्थित छोटा बघाड़ा इलाके में किराए के विवाद को लेकर छात्रों और स्‍थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से विवाद इतना बढ़ा कि पथराव के साथ फायरिंग भी शुरू हो गई। यही नहीं, आक्रोशित लोगों ने दुकान सहित कई मकानों में आग लगा दी। इस दौरान इलाके में दंगे जैसा माहौल बन गया। हालत यह हो गया मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ेगी।
अफरा-तफरी का माहौल
इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी-अपनी घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं हंगामा कर रहे लोग पथराव और फायरिंग के साथ आगजनी करते रहे। हालात ऐसा हो गया कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर लगा दी गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी औ एसएचओ को हटा दिया गया है।
आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल
उपद्रवियों के पथराव के दौरान करीब आधा दर्जन कारों के शिशे चकनाचूर हो गए। लोग अपने-अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़ कर जान बचाकर किसी तरह भागे। दूसरी ओर, जब पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव कर रहे छात्रों को खदेड़ा तो उन्होंने लॉज के छत से पथराव शुरू कर दिया। ऐसे में वहां से गुजर रहे कई लोग घायल हो गए।
कर्नलगंज थाने की फाइल फोटो।