इलाहाबाद/कौशांबी. कौशांबी के पुरामुफ्ती इलाके में एक पांच साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को जब मासूम घर के सामने खेल रही थी, उसी दौरान पड़ोस के एक युवक उसे उठाकर कुछ दूर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर केस दर्ज कर ली है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रतनकांत पांडेय ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दे दिए हैं।
पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार की शाम उनकी बच्ची घर के सामने ही खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक वहां आया और बहला-फुसलाकर उसे गांव के बाहर खेत में ले गया। इसके बाद यहां उसके साथ हवस मिटाने के बाद छोड़कर भाग निकला। इसी दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
उसकी हालत गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया। बच्ची की हालत देखते ही मां-बाप के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे लेकर पुरामुफ्ती कोतवाली लेकर पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि बच्ची को सबसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्रतीकात्मक फोटो।