इलाहाबाद. संगम नगरी में माघ मेला लगा है। गंगा तट पर देश के कोने-कोने से आए साधु-संतों का जमावड़ा लगा है। सभी यहां करीब 50 दिनों तक रहेंगे। ऐसे में उनके लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। यहां हर दिन 5 टन प्रसाद बंटता है। बीमार पड़ने पर उन्हें मेडिसिन और इलाज भी मुहैया कराया जाता है।
- ये भंडारा संत हरवंश महाराज चलाते हैं।
- 150 से ज्यादा साधु-संतों को सुबह राजमा, रोटी और चावल दिया जाता है।
- दोपहर में दूध-मिठाई और शाम को दाल-चावल बांटा जाता है।
- प्रसाद के लिए पंडाल के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
बीमार होने पर देते हैं दवाई
- पंडाल में बीमार साधुओं को दवाई दी जाती है।
- डॉक्टर उनका चेकअप करते हैं और फ्री मेडिसिन देते हैं।
- ज्यादा गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भी एडमिट कराते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...