प्रतीकात्मक तस्वीर।
इलाहाबाद. जार्ज टाउन इलाके के माघ मेला गोदाम स्थित आफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार को एक अधेड़ ने अजीबोगरीब तरीके से मौत चुनी। रिक्शे से घटनास्थल पर पहुंचे शख्स ने एक पेड़ के नीचे तकिया लगाकर कुछ देर आराम किया। जब लोगों की आवाजाही वहां कम हुई तो उसने खुद को आग लगा ली। लपटें और धुंआ देख लोग वहां पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाली सीमा ने बताया कि, लगभग साढ़े बारह बजे एक 35 साल का व्यक्ति रिक्शे से कॉलोनी में आया था। उसके शरीर पर एक लुंगी और बनियान थी। हाथ में उसने तकिया ले रखा था। हाथ में लिया तकिया उस शख्स ने एक पेड. के नीचे रखा और आराम से वहीं लेट गया। इसके बाद सीमा अपने घर के अंदर चली गईं। कुछ देर बाद उन्हें लोगों का शोर सुनाई दिया। वह जब बाहर निकलीं तो वहीं व्यक्ति आग की लपटों में घिरा छटपटा रहा था।
कंबल डालकर बुझाई गई आग
आग में घिरे व्यक्ति पर लोगों ने कंबल फेंककर आग बुझाई। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसका पूरा शरीर अकड़ चुका था। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
आगे पढ़िए इस शख्स ने आखिर कैसे लगाई आग...