पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Muslim Community People Keep Clean City Running Campaign Allahabad News

शहर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए मुस्‍लिम समुदाय के लोगों ने चलाया सफाई अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. इलाहाबाद के खाकसार कल्‍याण सेवा समिति के तत्‍वावधान में रविवार को मुस्‍लिम समुदाय के लोगों ने शहर में सफाई अभियान चलाया गया। साफ-सफाई का कार्यक्रम सिविल लाइन सुभाष चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर चौराहे तक चला। इस अभियान में पुरुषों के साथ-साथ मुस्‍लिम महिलाएं भी शामिल रहीं।
संस्‍था के राष्‍ट्रीय सचिव मो. सईद अहमद ने बताया कि उनकी संस्‍था देश की एकता को बनाए रखने के लिए सभी जाति-धर्म को लेकर साथ चल रही है। संस्‍था में न कोई छोटा है और न ही कोई बड़ा है। उन्‍होंने कहा कि न हिंदू, न मुस्‍लमान बल्‍कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है और इसे झुठलाया नहीं जा सकता। नगर को स्‍वच्‍छ बनाने के उद्देश्‍य से समिति के पदाधिकारियों और सदस्‍यों ने मिलकर यह अभियान चलाया।
वहीं, कोषाध्‍यक्ष मो. जिया सिद्धिकी ने कहा कि सोने की चिड़िया कहने जाने वाले हमारे देश में तमाम राजनीतिक दलों ने लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांट दिया है। ऐसे में हम उन्‍हें एक बंधन में जोड़ने का काम कर रहे हैं। सफाई अभियान में संस्‍था के सदस्‍य मो. मकसूद, गुलशन रजा खान, इमरान खान और फदीम अहमद (एडवोकेट) आदि के अलावा सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर झाड़ू लगाया।
फोटो: सड़क पर झाड़ू लगाते खाकसार कल्‍याण समिति के लोग।