पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi Objection His Temple Kaushambi News

PHOTOS: यूपी में महादेव के इस मंदिर में लगते हैं हर-हर मोदी के जयकारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. पीएम नरेंद्र मोदी की नाराजगी के बाद गुजरात में मोदी की मूर्ति को कपड़े से ढंकवा दिया है और इसे भारत माता की मूर्ति से रिप्लेस करने का फैसला किया है। वहीं, यूपी के कौशांबी जिले में भी समर्थकों ने मोदी का एक मंदिर बनाया है। यहां महादेव के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के पुजारी सुबह-शाम उनकी आरती करते हैं। मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। पुजारियों की मान्यता है कि मंदिर में स्थापित पीएम की प्रतिमा से ही देश का विकास हो रहा है। बताते चलें कि गुजरात में मंदिर में अपनी मूर्ति स्थापित करने की जानकारी नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाताई थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ऐसा मंदिर संस्कृति के खिलाफ है। जिन्होंने ऐसा किया है, उनसे अनुरोध है कि वे ऐसा कतई न करें।

नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापना के बाद से यह मंदिर सुर्खियों में आ गया। मंदिर आने वाले श्रद्धालु मोदी की प्रतिमा के दर्शन करते हैं। वे उनकी पूजा और आरती करना चाहते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वे पूजा-अर्चना के बाद बकायदा चढ़ावा भी देते हैं। मूर्ति की स्थापना के बाद से पीएम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। देश-विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

सुनहरे युग की ओर बढ़ेगा भारत

श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर में पीएम की मूर्ति स्थापित होने के बाद देश का लगातार विकास हो रहा है। अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है। दुनिया में भारत एक नई पहचान बना रहा है। जल्द ही देश सुनहरे युग की ओर आगे बढ़ेगा। मोदी के मुरीदों का सपना है कि वह कौशांबी आएं और इस मंदिर में पूजा करें। इसके लिए लोगों ने कवायद भी तेज कर दी है। वे मन्नत पूरी होने के लिए मंदिर में सवा मन लड्डू चढ़ाएंगे। साथ ही कन्याओं को भोजन कराएंगे।
गांवों में पहुंची मोदी की लोकप्रियता

मंदिर में पीएम की प्रतिमा स्थापना से यह पता चलता है मोदी कि लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। देश-विदेश ही नहीं, बल्कि अब गांवों-कस्बों में भी उनके मुरीद हैं। ये शायद पहला वाकया होगा जब किसी राजनीतिक व्यक्ति की मूर्ति उनके जिंदा रहते हुए मंदिर में स्थापित हुई हो। बहरहाल जो भी हो, मंदिर में मूर्ति स्थापित होने से मोदी प्रशंसकों में खुशी का माहौल है।
आगे देखिए, संबंधित तस्वीरें...