इलाहाबाद. इलाहाबाद स्थित छोटा बघाड़ा इलाके में किराए के विवाद को लेकर सोमवार को छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से विवाद इतना बढ़ा कि पथराव के साथ फायरिंग भी शुरू हो गई। यही नहीं, आक्रोशित लोगों ने दुकान सहित कई मकानों में आग लगा दी। इस दौरान इलाके में दंगे जैसा माहौल बन गया।
बताते चलें कि यह घटना सोमवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि छोटा बघाड़ा इलाके में अचानक छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से पथराव और फायरिंग भी होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची गई। हालांकि, लोगों ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी-अपनी घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं हंगामा कर रहे लोग पथराव और फायरिंग के साथ आगजनी करते रहे। हालात ऐसा हो गया कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर लगा दी गई है।
आगे देखिए आगजनी और पथराव की अन्य तस्वीरें…