पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Colony Auditor Home Stealing Money And Jewelry Latest News In Hindi

शहर में चोरों का आतंक, रेलवे के ऑडिटर के घर लाखों की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सुस्‍ती से चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्‍मिथ रोड रेलवे कॉलोनी की है। यहां चोरों ने एक रेलवे ऑडिटर के घर ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात उड़ा दिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
बताते चलें कि इलाहाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्‍थित स्मिथ रोड रेलवे कॉलोनी में प्रदीप अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। वे उत्तर-मध्य रेलवे के सीएजी विंग में ऑडिटर हैं। दो दिन पहले वे पूरे परिवार के साथ अपने मूल निवास वाराणसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार की सुबह उनके पड़ोसी अन्नू वर्मा ने उनको फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा है।
सभी कमरों के टूटे हुए थे ताले
आनन-फानन वे प्रदीप अग्रवाल पूरे परिवार के साथ इलाहाबाद पहुंचे। जब वे घर में प्रवेश किए तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। जब अलमारी में देखा तो उसमें रखे लैपटॉप, घड़ी, 30 हजार रुपए नकद और करीब चार लाख के जेवर गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
पुलिस कर रही चोरों की तलाश
चोरी की घटना की जानकारी होते ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव और फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रेम भारती मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी देर तक जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वापस लौट आई। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ सुराग नहीं लग सका है।
प्रतीकातमक फोटो।