रामलीला में मंच पर अभिनय के लिए मेकअप किए जाते कलाकार (तस्वीर में)
इलाहाबाद. फिल्म में शूटिंग के लिए जिस तरह से कलाकारों का मेकअप किया जाता है। ठीक उसी तरह रामलीला में कलाकारों का मंच से आने से पहले मेकअप होता है। रामलीला के पर्दे की पीछे की इस हकीकत को बहुत कम लोग जानते हैं। इसे जानने के लिए dainikbhaskar.com की टीम रामलीला कलाकारों के मेकअप रूम में पहुंची, तो पर्दे के पीछे की मेहनत सामने आ गई।
रामलीला की धूम हर जगह मची हुई है। कलाकार मंच पर भगवान राम से लेकर हनुमान जी और जामवंत सभी के किरदार को बखूबी निभा रहे हैं। यह दर्शकों और भक्तों को गुदगुदाता है। उन्हें आनंदित करता है। रामलीला में रंगमंच पर किरदारों को इस तरह से तैयार करने में क्या कुछ होता है।
भक्तों को वास्तविक भगवान के ही दर्शन होने लगते हैं
पर्दे के पीछे कलाकार को तैयार करने के लिए घंटों वेशभूषा बदलने से लेकर मेकअप तक काफी कुछ तैयारियां की जाती हैं। एक कलाकार को राम और सीता बनाना, तो और भी कठिन काम होता है। उनके मेकअप से लेकर साजसज्जा सबकुछ अलग ही होता है। तभी तो, रामलीला में भक्त इस कदर लीन होते हैं कि उन्हें वास्तविक भगवान के ही दर्शन होने लगते हैं।
मंच पर मेकअप खराब न हो इसका रखा जाता है ध्यान
इलाहाबाद में रामलीला के कलाकारों को किस तरह सजाया जाता है? उनका मेकअप कैसे किया जाता है? इसको लेकर जानकारी करने पर हकीकत में यह निकल कर आया कि यह किसी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारियों की तरह ही होता है। यही नहीं, मंच पर अभिनय के दौरान मेकअप खराब न हो इसका भी खासा ध्यान रखना पड़ता है।
आगे देखिए, कलाकारों के मेकअप किए जाने की अन्य तस्वीरें...