पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • RES Junior Engineer Shot Dead Outside Home Allahabad Latest News

इलाहाबाद: मॉर्निग वॉक पर निकले आरईएस के जेई की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: घटनास्थल की जांच करती पुलिस
इलाहाबाद. नैनी थाना क्षेत्र के खरकौनी ग्राम सभा स्थित यमुनोत्री नगर में शनिवार की सुबह ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आरईएस के एक जेई की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे। बदमाश पहले से घर के अंदर घात लगाकर बैठे थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार कौशांबी जिला स्थित इमली नेवादा निवासी राम नरेश त्रिपाठी के तीन बेटों में मझले रजनीश त्रिपाठी (50) आरईएस में जेई के पद पर कोरांव ब्लाक में तैनात थे। वह पत्नी सीता देवी के साथ नैनी के खरकौनी ग्राम सभा स्थित यमुनोत्री नगर में मकान बनवाकर रहते थे। रोज सुबह पति-पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। हालांकि शनिवार को सीता देवी की तबियत ठीक न होने के कारण रजनीश सुबह लगभग साढे पांच बजे अकेले ही वॉक के लिए निकले।

बाउंड्रीवॉल फांदकर भाग निकले बदमाश
अभी उन्होंने मकान का मेन गेट खोला ही था कि पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। उनसे बचने के लिए रजनीश संघर्ष करने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर रजनीश के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुन सीता देवी भागते हुए बाहर निकलीं तो बदमाश बाउंड्रीवॉल फांदकर खेतों से होते हुए भाग निकले।
आगे पढ़िए ग्रिल फांदकर अंदर दाखिल हुए थे बदमाश...