पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Retarded Minor Girl Gangraped Two Days Retained Mortgage Allahabad News

मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप, दो दिन तक बनाए रखा बंधक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद/कौशांबी. कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने दो दिन तक उसे बंधक बनाए रखा और अपनी हवस मिटाते रहे। बाद में उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने मामले की सूचना भरवारी पुलिस चौकी में दी। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को ग्रामीण सहित परिजन एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि भरवारी कस्बे की एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की बीते पांच फरवरी को घर के बाहर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की तहरीर भरवारी चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह घायलावस्था में भरवारी रेलवे स्टेशन पर मिली। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे घर ले आए।
बहला-फुसलाकर ले गए थे युवक
परिजनों का कहना है कि वह इतनी डरी-सहमी थी कि कुछ बोल नहीं पा रही थी। सामान्य होने पर जब उसने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि पड़ोस के ही दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद मारपीट कर उसको रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन चौकी पुलिस ने परिजनों की एक नहीं सुनी। सोमवार को पीड़िता को लेकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोखराज थानाध्यक्ष जेपी यादव का कहना है कि लड़की मंदबुद्धि है। वह बोलने-सुनने में अक्षम है। सच्चाई क्या है, इसकी जांच कराई जा रही है।
प्रतीकात्‍मक फोटो।