पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शंकराचार्य सहित संतों को मिला लेटर, देशद्रोह का केस कराने की धमकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सहित अन्य संतों को धमकी भरा लेटर मिला है। इसमें संतों पर फर्जी राशन कार्ड बनवाने के आरोप लगाए गए हैं। उन्हें फर्जी राशन कार्ड को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को सौंपने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने की धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला?
- गुरुवार को जब स्वरूपानंद ने धमकी भरा लेटर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को दिया तो उनके होश उड़ गए।
- इसमें मेले के कई संतों पर फर्जी राशन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया गया है।
- उसमें लिखा है, 'धर्माचार्यों के शिष्यों ने कई सरकारी राशन कार्ड फर्जी बनवाए गए हैं। उनके द्वारा राशन कार्ड से सरकारी गल्ले की दुकान से राशन और तेल की खरीदारी की जाती है। इसके बाद बाहर दुकानों पर सामान को बेचा जा रहा है।
- इस वजह से जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।'
- लेटर मिलने के बाद अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
- अभी तक यह पता चला है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है।
- हालांकि, मेला अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें और भी हैं...