पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samajwadi Party Leader Attempted Self Immolation In Police Line Allahabad News

सपा नेता ने की पुलिस लाइन में आत्‍मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद/प्रतापगढ़. शनिवार को प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में एक सपा नेता द्वारा आत्‍मदाह की कोशिश किए जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में उनका आरोप है कि इस मामले में एक मंत्री उनके विरोधियों की मदद कर रहे हैं और उनकी हत्‍या की साजिश रची जा रही है। दूसरी ओर, उन पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इससे क्षुब्‍ध होकर उन्‍हें यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस उन्‍हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताते चलें कि पीड़ित सपा नेता अमित सिंह मानधाता थाना क्षेत्र के सतैसा निवासी लोहिया वाहिनी के विशेष आमंत्रित सदस्‍य हैं। शनिवार को वे अचानक पुलिस लाइन पहुंचे और अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्‍मदाह करने की कोशिश की। सबसे खास बात यह थी कि इस घटना के दौरान पुलिस लाइन में आईजी पुलिसकर्मियों की बैठक ले रहे थे। ऐसे में इस घटना से वहां हड़कंप मच गया।
पेट्रोल निकालते ही पुलिस ने उन्‍हें धर दबोचा
इसके पूर्व मानधाता थाने में विरोधी पक्ष के लोगों ने उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की जानकारी होने पर अमित सिंह शनिवार शाम अपनी स्‍कॉर्पियो से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद गाड़ी में रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और शरीर पर छिड़कने लगा। यह देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्‍हें दबोच लिया और पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। फिलहाल पुलिस उन्‍हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिसिया उत्‍पीड़न से क्षुब्‍ध होकर उठाया यह कदम
सपा नेता अमित सिंह का आरोप है कि पुलिस फर्जी तरीके से उसके और परिवार के लोगों पर केस दर्ज कर रही है। इस मामले को लेकर शनिवार को वह आईजी जोन बृजभूषण से मिलने इलाहाबाद गए थे। प्रार्थना पत्र देकर पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत भी की थी। वहां से लौटते समय पता चला कि पुलिस उनके ऊपर कई और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। गैंगेस्टर भी लगा सकती है। ऐसे में उन्‍हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार को उनके खिलाफ नगर कोतवाली में पड़ोसी राजकुमार ने केस दर्ज कराया था।
फोटो: सपा नेता को हिरासत में लेती पुलिस।