पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • School Teacher Shot On Road Dead Land Dispute Allahabad Latest News

प्रयाग नगरी में स्कूल जाते वक्त एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मउआइमा में घटना के बाद पहुंची पुलिस
इलाहाबाद. मउआइमा थानाक्षेत्र के बादलपुर में बुधवार सुबह एक टीचर की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे घरवालों और ग्रामीणों ने शव रखकर लगभग छह घंटे हंगामा किया। पुलिस ने जब शव उठाने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों का समझाया। इसके बाद शव को उठाया जा सका। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ को लाइन हाजिर और दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

स्कूल जाने के लिए निकला था घर से
मउआइमा स्थित गमरहटा निवासी प्रताप बहादुर यादव जाम्हा इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा मनोज कुमार (42) मांडा के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह लगभग छह बजे मनोज बाइक से मांडा जाने के लिए घर से निकला था। घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर, बादलपुर के निकट दो बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने मनोज को घेरकर रोक लिया। इससे पहले कि मनोज कुछ समझ पाता हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे गोलियां भी मार दी।

गांववालों ने दी घरवालों को सूचना
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग जब उस ओर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। मनोज की पहचान होते ही लोगों ने तुरंत उसके घरवालों को सूचना दी। जब तक परिजन वहां पहुंचते मनोज की मौत हो चुकी थी। इस बीच मउआइमा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचते ही शव उठाने की कोशिश की तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए।

3 लाइसेंस, 25 लाख मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी एसएसपी दीपक कुमार को हुई तो उन्होंने तुरंत गंगापार के सभी थानों की फोर्स मौके पर रवाना करने का आदेश कर दिया। लगभग ग्यारह बजे वह खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात की। हालांकि, पहले लोग शव हटाने पर राजी नहीं हुए। घरवाले असलहों के तीन लाइसेंस और 25 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद एसएसपी ने सभी मांगें मान लीं। इसके बाद वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आगे पढ़िए, एसओ लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड...