पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shobha Aural Journey Fanfare Horse Latest News

धूमधाम से निकली कर्ण घोड़े की शोभा यात्रा, उमड़ी लोगों की भीड़, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. दशहरे की शरुआत के लिए कर्ण घोड़ा अपने निराले अंदाज में लोगों के सामने आया। यह परंपरा दशहरे की शुरुआत दर्शाने के लिए निकाली जाती है। इसमें कई झांकियां सजाकर और बैंड बाजे के साथ शहर के कई हिस्सों में घुमाया जाता है।

शाम होते ही कर्ण घोड़ा अपने पूरे हुजूम के साथ विवेकानंद मार्ग से शुरू हुआ। इसके बाद सब्जी मंडी, साउथ मलका रामबाग और उचा मंडी होते हुए वापस विवेकानंद मार्ग पर समाप्त हुआ। कर्ण घोड़े को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान राधा-कृष्ण के वेश में कलाकारों ने रासलीला भी प्रस्तुत की।

इस दौरान बैंड के धुनों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने कर्ण घोड़े को छूकर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान बज रहे भजनों को सुनकर भक्त झूमने को मजबूर हो गए। झांकियों के साथ चल रही लाइटिंग से चारों ओर प्रकाश जगमगा रहा था। इस देखकर लोगों को अद्भुत आनंद मिल रहा था।
आगे देखिए, झांकियों की अन्य तस्वीरें...