पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की पत्नी की तेरहवीं आज, शामिल होंगे मुलायम सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. वेस्ट बंगाल के गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी की तेरहवीं कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव शामिल हुए। उन्होंने सुधा त्रिपाठी की तस्वीर पर फूल चढ़ाए और प्रार्थना की। बता दें, 1 फरवरी को सुधा त्रिपाठी का दिल्ली के एम्स में देहांत हो गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
2 फरवरी को इलाहाबाद के दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी शव यात्रा में बीजेपी के नेता, वकील और शहर के अन्य लोग शामिल हुए थे।
वेस्ट बंगाल के गवर्नर हैं केसरीनाथ त्रिपाठी
- सुधा त्रिपाठी इलाहाबाद के लोहिया मार्ग पर स्थित आवास में रहती थीं।
- केसरीनाथ और सुधा त्रिपाठी की दो बेटियां और एक बेटा है।
- केसरीनाथ त्रिपाठी का जन्म 27 नवंबर 1934 को हुआ था।
- 25 साल की उम्र में वो वकालत में आ गए और 1977 में विधायक बने।
- 1989 से 2007 तक लगातार पांच बार विधायक चुने गए। इस दौरान यूपी में बीजेपी की सरकार में विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।
- 2014 में उन्हें वेस्ट बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...

खबरें और भी हैं...