पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनिया गांधी ने किया अचानक इलाहाबाद का दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. सोनिया गांधी शुक्रवार देर रात अचानक इलाहाबाद दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मैडम, प्रियंका जी को इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़वाइए। यदि यहां से गांधी परिवार से कोई सदस्‍य चुनाव लड़े तो हमलोगों के लिए सौभाग्‍य की बात होगी।
कांग्रेस नेता 19 नवंबर से मोदी के खिलाफ करेंगे शंखनाद...
-कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती को शताब्‍दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
-वहीं, 19 नवंबर से पार्टी मोदी के खिलाफ शंखनाद करेगी।
सोनिया ने किया कमला नेहरू हॉस्‍पिटल का निरीक्षण
-सोनिया गांधी सबसे पहले आनंद भवन स्‍थित स्‍वराज भवन पहुंचीं।
-यहां कुछ देर रुकने के बाद वह कमला नेहरू हॉस्‍पिटल जाकर निरीक्षण किया।
-फिर ट्रस्‍ट के सदस्‍यों के साथ बैठक किया।
-सोनिया गांधी से विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के साथ जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, अभय अवस्थी और जावेद उर्फी सहित कांग्रेस के करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की थी।
दो दिन पहले सुरक्षा कारणों से रद्द हुआ था दौरा
बताते चलें कि इलाहाबाद में सोनिया गांधी का दौरा 12-13 फरवरी को -स्वराज भवन के आलावा मेले में जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। -एसपीजी की टीम यहां निरीक्षण करने आई और साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों से विचार-विमर्श किया था।
-इस दौरान 12-13 फरवरी को बसंत पंचमी स्नान पर्व की वजह से इलाहाबाद में काफी भीड़ होने की वजह से दौरा रद्द कर दिया गया था।
-सोनिया गांधी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा पाना सुरक्षा प्रशासन के लिए कठिन हो रहा था।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए अन्‍य फोटोज…
खबरें और भी हैं...