इलाहाबाद. संगम नगरी में माघ मेला लगा है। यहां दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बिहार से भी करीब 76 शिवभक्तों का ग्रुप नंगे पांव इलाहाबाद पहुंचा। उन्होंने बताया कि वे सालों से इस परंपरा को निभा रहे हैं।
- सालों से ग्रुप बनाकर बिहार से नंगे पांव यहां आते हैं।
- कमंडलों में गंगा जल भरकर रेत पर रखते हैं। इसके बाद गोला बनाकर मंत्रोचार करते हैं।
- किसी का भी दिया खाना नहीं खाते हैं और बिना वस्त्र के भोजन का सेवन करते हैं।
शिव के परम भक्त हैं सभी
- दल के मुखिया जोगी बताते हैं कि इस ग्रुप में अलग-अलग जाति के लोग हैं।
- सभी शिव के परम भक्त हैं और सालों से साथ में ही इलाहाबाद आ रहे हैं।
'विषधर' है मंडली का नाम
- मोतिहारी जिले से आए जटाधर भक्त गगन शाह ने बताया कि वे विषधर के भक्त हैं।
- उनकी मंडली में सिर्फ तीन पद हैं। इनमें सबसे बड़ा पद जमींदार का होता है।
- इसके बाद दूसरा पद खजांची का होता है, जो आय-व्यय का काम देखता है।
- तीसरा पद विचारी का है, जो सभी से राय लेता है।