पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Student Attempted Self immolation Outside DM Office Allahabad Latest News

इलाहाबाद: डीएम ऑफिस के सामने स्टूडेंट ने किया आत्मदाह का प्रयास, हुआ हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीडियो: डीएम ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश करता मानस शर्मा।
इलाहाबाद. इलाहाबाद में कोचिंग एकेडमी और स्टूडेंट्स के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को स्टूडेंट्स ने कोचिंग संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। डीएम से बातचीत के दौरान ही एक स्टूडेंट ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह करने की धमकी देने लगा। इससे डीएम भी घबरा गए। स्टूडेंट्स और वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर उसे को रोका। डीएम ने स्टूडेंट्स को कोचिंग संचालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही स्टूडेंट्स वहां से हटे।

बता दें कि, संदेश एकेडमी के संचालकों और स्टूडेंट्स के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में एक सप्ताह पहले सिविल लाइंस इलाके के एक शोरूम में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही संदेश कोचिंग में स्टूडेंट्स ने जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में कोचिंग संचालक रवि सिंह और छात्र नेता अविनाश समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

कोचिंग संचालक रवि सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दर्जनों छात्र गुरूवार को डीएम ऑफिस पहुंच गए। स्टूडेंट्स ऑफिस के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्टूडेंट मानस शर्मा ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। वह पहले से ही बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा था। तेल उड़ेलने के बाद मानस खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा।

यह देख वहां हंगामा खड़ा हो गया। डीएम भी उसे रोकने के लिए कर्मचारियों को निर्देश देने लगे। स्टूडेंट्स और कर्मचारियों ने मिलकर किसी प्रकार उसे रोका। डीएम ने इसके बाद आश्वासन दिया कि दोनों घटनाओं की वीडियो फुटेज देखेंगे। साथ ही छात्रनेताओं से बात करने के बाद इस मामले पर निर्णय लेंगे। डीएम ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट पुलिस से मांगी है।