पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Student Dead Negligence Railway Allahabad Latest News

मैहर देवी के दर्शन कर प्रयाग लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: रवि (इनसेट में) की मौत पर रोता उसका दोस्त शिवम।
इलाहाबाद. सतना स्थित मैहर देवी धाम से दर्शन कर लौट रहा एक छात्र शनिवार को ट्रेन से गिर गया। दुर्घटना के बाद छात्र को दो घंटे तक इलाज नहीं मिला। प्रयाग के रेलवे अस्पताल में पहुंचने के बाद भी परिजन डॉक्टर का इंतजार करते रहे। इस लापरवाही के चलते घायल छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने रेलवे की इस अव्यवस्था पर जमकर हंगामा भी किया।
जानकारी के अनुसार हनुमानगंज के छोटका पुल फतुहा निवासी श्याम राज सिंह प्राइवेट चालक हैं। उनके चार बेटों में तीसरे नंबर का रवि (18) बीसीए कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ कामायनी एक्सप्रेस से सतना जिले के मैहर देवी दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद शनिवार सुबह सात बजे पांचों दोस्त पवन एक्सप्रेस से घर वापस लौट रहे थे।

अलग-अलग बोगी में थे दोस्त
रवि के दोस्त संदीप, चंदन, शिवम और गौतम ट्रेन की दूसरी बोगी में थे। जबकि भीड़ के कारण रवि दूसरी बोगी में सवार हो गया। हालांकि उसे सीट नहीं मिली इसलिए वह बोगी के दरवाजे पर खड़ा हो गया। मानिकपुर स्टेशन के पास रवि नींद के कारण अचानक गिर पड़ा। हालांकि जब तक लोगों की नजर पड़ती वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ट्रेन को चेन पुलिंग कर लोगों ने रोक लिया।
आगे पढ़िए अस्पताल पहुंचने पर भी नहीं मिला सका इलाज....