पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Take Cctv Camera On Every Crossing Road Allahabad Latest News

प्रयाग पुलिस अब CCTV कैमरों के जरिए अपराधियों पर रखेगी नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: सुभाष चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा।
इलाहाबाद. प्रयाग नगरी की पुलिस अब जल्द ही नए अवतार में नजर आएगी। शहर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। हर प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर 44 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली गई है। इनमें से आधा दर्जन कैमरे तो लगा भी दिए गए हैं। इसके साथ ही वाहनों के जरिए होने वाले अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस वाहन ट्रेसिंग और ट्रेसिंग सिस्टम की मदद लेगी। यह जीपीआरएस सिस्टम की मदद से काम करेगा।
इलाहाबाद में बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। इसका एक कारण अपराधियों की पहचान में आने वाली समस्या भी हैं। वाहन चोरी की घटनाएं तो लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक प्रयाग में हर महीने लगभग चार दर्जन दोपहिया और चार पहिया वाहन चोरी हो जाते हैं। इनमें दो-चार वाहन ही पुलिस बरामद कर पाती है। सीसीटीवी कैमरे लगे होने से प्रमुख स्थानों पर होने वाली इन घटनाओं में पुलिस को फुटेज के जरिए मदद मिल सकेगी।
स्नैचिंग की घटनाओं पर लगेगी लगाम
सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली चेन स्नेचिंग की घटनाओं में भी सीसीटीवी फुटेज मददगार साबित होगा। घटना के बाद आरोपियों की पहचान इसके जरिए अधिकांश मामलों में हो सकेगी। यदि अपराधी शहर से बाहर है या अंडरग्राउंड भी है तो उसका स्कैच पुलिस तैयार करवाकर तलाश करने में सफल होगी।
आगे पढ़िए इन सीसीटीवी कैमरों की वजह से बड़े अपराधों को सुलझाने में मिलेगी मदद...