पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Truck Collision Scooter Boy Died Another Injured Allahabad News

इलाहाबाद: ट्रक में घुसी स्कूटर, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अस्पताल में भर्ती अब्दुल ।
इलाहाबाद. नैनी थाना क्षेत्र में शंकर ढाल के पास बुधवार की सुबह एक स्कूटर खडे ट्रक में घुस गया। इससे स्कूटर सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों घरवालों से छिपकर स्कूटर चलाना सीख रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
पूरा फतेह मोहम्मद निवासी अब्दुल रशीद फैब्रीकेटिंग का काम करते हैं। अरैल मोड़ पर उनकी फैक्ट्री है। उनका बेटा अब्दुल अहाद (8) लिटिल हार्ट्स एकेडमी में चौथी क्लास में पढ़ता है। इसी मोहल्ले में रहने वाले आठवीं के छात्र माजुद्दीन (13) के साथ वह सुबह लगभग छह बजे अपने पिता की स्कूटर लेकर निकला। स्कूटर माजुद्दीन चला रहा था, जबकि अहद पीछे बैठा था।
गिट्टी लदे खडे ट्रक से जा भिड़ी स्कूटर
दोनों ने मिर्जापुर रोड पर स्कूटर से कई चक्कर लगाए। सात बजे के करीब दोनों घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर ढाल के निकट उनकी स्कूटर एक गिट्टी लदे खड़े ट्रक से जा भिडी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत एक एंबुलेंस की मदद से दोनों बच्चों को अस्पताल भेजा।
इकलौती संतान था माजुद्दीन
यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने माजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। अहद की हालत नाजुक होने पर उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। माजुद्दीन मां की इकलौती संतान है। मां आमना खातून का पति से तलाक हो चुका है। वह माजुद्दीन के लिए पिता और मां दोनों का फर्ज निभा रही थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। घर में कोहराम मचा है।
आगे देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...