तस्वीर में: घटनास्थल पर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देता एक ग्रामीण।
इलाहाबाद. कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के घोसी गांव के पास दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी दो दिन बाद मंगलवार को तब हुई जब उनके शव खदेरी नदी के किनारे मिले। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। डीआईजी भगवान स्वरूप इलाहाबाद की फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को शक है कि इस वारदात को आशनाई के चलते अंजाम दिया गया है। मृतक धूमनगंज इलाके के रहने वाले हैं। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित मरियाडीह निवासी मो. सलमान (18) और मो. अनस (17) चचेरे भाई थे। दोनों रविवार को बाइक लेकर घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन उन्हें सोमवार से ढूंढने में जुट गए। हालांकि दो दिन बाद मंगलवार को उनका शव कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में मिला। पिपरी के घोसी गांव के निकट से गुजरने वाली खदेरी नदी के किनारे दोनों युवकों के शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद इसकी सूचना आसपास के थानों को दी गई। थाने के जरिए जानकारी मिलते ही सलमान और अनस के परिजन तुरंत पिपरी के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने शवों की शिनाख्त कर ली।
दो दिन पहले की गई हत्या
फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौजूद सुबूतों और शव की हालत से यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या रविवार की रात में ही की गई है। दोनों युवकों को गोली मारने के बाद यहां फेंका गया है। नदी पर बने पुल की दीवार पर खून के स्पष्ट निशान मिले हैं। महफूज अहमद ने बताया कि, सलमान ने उनसे रविवार को घर से निकलते समय बताया था कि, वह करेली में किसी से मिलने जा रहा हैं। वह घर से अकेले निकला था। बाद में उसके साथ अनस भी चला गया।
आगे पढ़िए घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह से बरामद हुई बाइक...