पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • US President Barack Obama Against Filed Defamation Case In Allahabad District Court

इलाहाबाद कोर्ट में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ओबामा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ इलाहाबाद डिस्‍ट्रिक कोर्ट में सोमवार को हाईकोर्ट के एक वकील ने मानहानि का केस दर्ज करवाया है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि ओबामा ने भारत में धार्मिक असहिष्‍णुता बढ़ने संबंधी बयान दिया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने यह मुकदमा दर्ज कर गवाही के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की है।
बताते चलें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील सुशील मिश्रा ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नीलिमा की कोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि ओबामा के बयान से दुनिया भर में भारत की छवि धूमिल हुई है और यहां के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
क्‍या कहा था ओबामा ने
उन्‍होंने कहा है कि ओबामा ने एक सार्वजनिक सम्मेलन में कहा था कि महात्मा गांधी को पिछले कुछ सालों में भारत में सामने आए धार्मिक असिहुष्णता के अनुभवों से धक्का लगता है। नई दिल्ली दौरे में भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत तब तक सफल रहेगा, जब तक वह धार्मिक विश्वास के आधार पर नहीं बंटता।
सांसद आदित्‍यनाथ ने भी बोला ओबामा पर हमला
दूसरी ओर, सोमवार को वाराणसी में बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला बोला। बीते दिनों ओबामा द्वारा भारत में धार्मिक असहिष्णुता बढ़ने के बयान पर आदित्यनाथ ने कहा कि भारत नहीं, बल्कि अमेरिका हिंसक है। भारत को ओबामा के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
बराक ओबामा की फाइल फोटो।