पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Police Station Became Modern

यूपी में छह सौ करोड़ रुपए से बदलेगी थानों की सूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों को अब चबूतरों और पेड़ों के नीचे रिपोर्ट दर्ज होने का इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने हर थाने पर फरियादियों के लिए आगंतुक कक्ष बनाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत तहसील स्तर के थानों से होगी। आगंतुक कक्ष में बैठने और आराम करने की सुविधा भी होगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए 600 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय के एडीजी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि थानों पर पहुंचने वाले फरियादियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले चरण में तहसील मुख्यालय पर स्थित थानों में आगंतुक कक्ष बनाने के लिए धनराशि जारी की गई है। इस चरण के बाद प्रदेश के सभी थानों में आगंतुक कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे बैरक

एडीजी ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हर थाने पर बैरक बनाए जाएंगें। हर जिले के पुलिस प्रमुख को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जमीन को चिन्हित कर बैरकों का निर्माण जल्द से जल्द कराने के लिए कहा गया है। इन बैरकों में रेस्टरूम, चेंज रूम और वाशरूम भी होंगे। महिला बैरक और आगंतुक कक्षों के निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
फाइल फोटोः इलाहाबाद यूपी पुलिस मुख्यालय।