पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्यार का ऐसा दर्दनाक अंत, कि किसी की आंख में आंसू आ जाए!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहबाद. पूनम आज एक अस्पताल में अधजली अवस्था में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दो चार दिन पूनम की जिंदगी के लिए बहुत ख़ास हैं, क्योंकि यही दिन तय करेंगे कि वह जिंदा बचेगी या नहीं।
दरअसल, पूनम ने कुछ दिनों पहले अपने से ऊंची जाति के प्रेमी से शादी की, लेकिन वह प्रेमी घरवालों के दबाव में हैवान बन गया और घर वालों के साथ मिलकर उसने पूनम को जिंदा जला दिया।
इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में करीब छह महीने पहले एक प्रेम कहानी ने जन्म लिया। गांव की ही पूनम का प्रेम प्रसंग इलाके में स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक कमलेश के भाई रोशन से शुरू हो गया।
छह महीने तक दोनों जमाने से अपने प्रेम को छुपाते हुए एक-दूसरे से प्यार करते रहे। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली, लेकिन दोनों के प्यार को घरवालों की मंजूरी न मिली। इसके बाद दोनों ने घर से भाग कर कोर्ट में शादी कर ली।
शादी के बाद प्रेमी रोशन अपने घर वापस आ गया, लेकिन पूनम एक नारी निकेतन में रूक गई। यहां पूनम के घरवालों ने इस शादी को विधि का विधान मान लिया था वहीं रोशन के भाई प्रिंसिपल कमलेश इस शादी को अपनी बेइज्जती मान रहे थे।
आगे स्लाइड में पढ़े लड़के ने किस तरह लड़की को घर में बुलाकर जलाया और उसे जलाकर कमरे में मरने के लिए बंद कर दिया...