पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Half Naked Body Was Found Along The Highway Sacks Allahabad Latest News Hindi

हाइवे के किनारे बोरे में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, रेप की पुष्टि नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाहाबाद. उतरांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के निकट बुधवार को एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिला। शव को एक बोरे में भरकर फेंका गया था। राहगीरों की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने रेप की संभावना से इनकार किया है।

बुधवार को सुबह लगभग दस बजे पहाड़पुर के निकट हाइवे के किनारे एक बोरा पड़े होने की जानकारी एक राहगीर ने ग्रामीणों को दी। शंका होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जब बोरे को नजदीक से देखा गया तो उसमें से एक महिला का शव निकला। तत्‍काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

एसपी गंगापार शफीक अहमद ने बताया कि, पोस्टमार्टम में महिला के शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्‍होंने कहा किसी प्रकार का जहर दिए जाने की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। ऐसे में बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला को एक शाल में लपेटा गया था और उसके शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट ही थे। महिला के हाथ और गर्दन के सहारे बंधे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने रस्सी खोलने के बाद शव की पूरी जांच की। मृतका के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। हालांकि, अभी तक रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की मानें तो जिस हाल में शव मिला, रेप के बाद हत्या किए जाने की पूरी संभावना है।

वाहन से लाकर फेंका गया शव

ग्रामीणों की मानें तो, शव को किसी वाहन से वहां लाकर यहां फेंका गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, शव को रात में ही फेंका गया है। हालांकि लोगों की नजर काफी देर बाद पड़ी।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।