तस्वीर में: घटनास्थल पर खड़ी ऑटो और जांच-पड़ताल करती पुलिस। इनसेट में मृतक युवक की फाइल फोटो।
इलाहाबाद. कौशांबी स्थित कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव के निकट सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा उसी ऑटो (विक्रम) में बैठा था जिसमें मरने वाला सवार था। घटना को अंजाम देने क बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। इस वारदात के दौरान ऑटो का चालक भी घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भरवारी कस्बे का रहने वाला अर्जुन गौड़ (35) पुत्र बाबूलाल पास ही एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार की सुबह वह फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला। हालांकि, बाद में वह भरवारी से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित मूरतगंज बाजार पहुंच गया। वहां से लगभग 11 बजे मूरतगंज से भरवारी के लिए ऑटो में सवार होकर रवाना हुआ।
ऑटो में ही बैठा था हत्यारा
ऑटो चालक एहतेशाम ने बताया कि मृतक अर्जुन उसके बगल की सीट पर बैठा था, जबकि गोली मारने वाला पीछे बैठा था। ऑटो जब रोही गांव के निकट पहुंची तो पीछे बैठे युवक ने आवाज देकर गाड़ी रुकवा ली। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते युवक ने पिस्टल निकालकर अर्जुन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दी। गोली चलने से ऑटो में सवार लोग दहशत में आकर भागने लगे। इसी दौरान एक बाइक वहां आकर रुकी और हत्यारा उस पर सवार होकर भाग निकला।
पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल भेजा गया चालक
ऑटो चालक एहतेशाम भी इस घटना में घायल हो गया है। उसे भी गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया है, जबकि अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आगे पढ़िए पुलिस का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से की गई है अर्जुन की हत्या…