पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Youngman Commited Suicide Hangging Allahabad Latest News

बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती पुलिस।
इलाहाबाद. कर्नलगंज के पुराना मफोर्डगंज में एक युवक ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जात है कि वह गरीबी औऱ बेरोजगारी से परेशान था। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुराना मफोर्डगंज निवासी विजय कुमार (30) इन दिनों बेरोजगार था। वह फुटकर काम कर परिवार का पेट पालता था। मंगलवार की रात पत्नी के साथ लड़ाई हुई। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी अपने तीन महीने की बच्ची के साथ दूसरे कमरे में चली गई। सुबह जब घर के लोग उठे, तो विजय के कमरे का दरवाजा बंद मिला। पहले तो लोगों ने सोचा कि वह सो रहा है। हालांकि, जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर रस्सी के सहारे उसकी लाश लटक रही थी।
आनन-फानन में कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर शव को नीचे उतारा गया। पूरे कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एसएसआई बीपी त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की सूचना दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बेरोजगारी को घटना का कारण बताया है।
आगे की स्लाइड में देखिए, घटना से जुड़ी अन्य तस्वीरें...